अलीगंज। बुलट बाइक सीज होने से गुस्साए युवक ने गैनी पुलिस चौकी के बाहर दरोगा के ऊपर कार चढ़ा दी। दरोगा ने भागकर जान बचाई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। चौकी में आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तान दी। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
गैनी पुलिस चौकी के प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि किशनसिंह गांव के रहने वाले साजिद की बुलट बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था।चालक के पास बाइक के कागजात भी नहीं थे। इस पर शुक्रवार को बाइक का चालान काट दिया गया। चालान कटने से गुस्साए युवक ने रात करीब 8:30 बजे कॉल कर धमकी दी। पुलिस चौकी पर आकर देख लेने की धमकी दी।
रात करीब 10 बजे वह अपनी निजी बाइक से पुलिस चौकी पहुंच। गेट पर बाइक खड़ी करने के बाद अंदर जाने के दौरान आरोपी ने उनके ऊपर कार चढ़ा दी। भागकर उन्होंने जान बचाई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। चौकी में भी उसने गालीगलौज की।
जान से मारने की नीयत से उसने पिस्टल तान दी। पुलिसकर्मियों ने उससे पिस्टल छीनी। आरोपी के पास से पिस्टल के साथ पांच कारतूस कार और मोबाइल बरामद किया गया। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।