फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू पर थी ससुर की गंदी नजर: सास ने फरसे में लगाई धार...फिर एक झटके में पति के लिए प्राण; पास ही सोई थी मासूम

Fri, 25 Aug 2023 11:16 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पत्नी मिथलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तो उसने बताया कि तेजेंद्र उसे आए दिन पीटता था। उसका उत्पीड़न करता था। सबसे ज्यादा वह पुत्रवधू पर बुरी नजर रखता था।
विज्ञापन
Budaun Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिल्सी में पत्नी ने ही पति की फरसे से काटकर हत्या कर दी। पत्नी मिथलेश ने कबूल किया है कि पति तेजेंद्र उसे आए दिन पीटता था और वह बेटे की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। इसलिए उसने सोते समय उसकी गला काटकर हत्या कर दी। 13 अगस्त की रात जब तेजेंद्र अपनी चारपाई पर सो गया था। इसके बाद मिथलेश ने घर के अंदर ही फरसे पर धार लगाई थी। फिर उसे ले जाकर अपने पास रख लिया था। रात करीब तीन बजे जब तेजेंद्र गहरी नींद में सो रहा था। तभी उसने एक ही वार में उसका गला काट दिया था। इस हत्याकांड के बारे में परिवार के सभी लोगों को जानकारी थी, लेकिन कोई बताने को तैयार नहीं था।

 

विज्ञापन

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 13 अगस्त की रात बिल्सी के मोहल्ला नंबर आठ में तेजेंद्र सागर की घर के बाहर सोते समय फरसे से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पास में खून लगा फरसा बरामद हुआ था। तेजेंद्र की भाभी मोरश्री पत्नी सूरजपाल ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस हत्याकांड के खुलासे को दो टीमें लगाई गई थीं। शुरुआत में मोहल्ले वाले भी कुछ बताने को तैयार नहीं थे।

घटना वाली रात पास मिथलेश दूसरी चारपाई पर सो रही थी। उसकी चारपाई पर तीन साल की नातिन भी सो रही थी। सुबह चार बजे जब उसकी नातिन की आंख खुली तो उसने बताया था कि बाबा के गले से खून निकल रहा था। उसे नहीं पता कि रात में उसकी हत्या कौन कर गया। उसकी यही बातें पुलिस के गले नहीं उतर रहीं थीं। पुलिस ने परिवार वालों के अलावा मोहल्ले के लोगों से जानकारी जुटाई। कुछ लोगों ने बताया था कि तेजेंद्र के घर में रोजाना विवाद होता था।

विज्ञापन

साक्ष्यों के आधार पर मिथलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तो उसने बताया कि तेजेंद्र उसे आए दिन पीटता था। उसका उत्पीड़न करता था। सबसे ज्यादा वह पुत्रवधू पर बुरी नजर रखता था। इससे वह तंग आ गई थी और रात में करीब तीन बजे उसकी फरसे से गला काटकर हत्या कर दी। थाना पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है। इसा दौरान एसपी देहात अजय प्रताप सिंह, सीओ चंद्रपाल सिंह और इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें