फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कब्जे की शिकायत से नाराज दबंगों ने प्रधान के बेटे को पीटकर किया गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो डीआईजी से की शिकायत
विज्ञापन

शीशगढ़। जिलाधिकारी से की गई चकरोड पर कब्जे की शिकायत से नाराज दबंगों ने प्रधान के बेटे को लाठी-डंडों से पीटकर मरनासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। मामले में कार्रवाई न होने पर शिकायतकर्ता ने डीआईजी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम मीरपुर की प्रधान राकेश कुमारी पत्नी स्वर्गीय शंकर लाल ने डीआईजी से शिकायत की हैं कि उनके गांव के ही तीन व पांच से अज्ञात लोगों ने चार सितंबर की शाम उनके बेटे धीरेन्द्र को सहोड़ा बाजार में घेर कर लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर घायल कर दिया। ग्राम प्रधान का आरोप है कि उन्होंने गत दिनों उपरोक्त लोगों के खिलाफ चक रोड पर अवैध कब्जा करने की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। शिकायत पर जांच को पहुंचे लेखपाल से दबंगों ने सांठगांठ कर उल्टा प्रधान पर मामला दर्ज करा कर प्रधान को जेल भिजवा दिया। अब परेशान प्रधान न्याय पाने को दर-दर भटक रही है। परेशान प्रधान का आरोप हैं कि वह दबंगों के डर से रिश्तेदारी में छिपकर रह रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें