फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंगनबाड़ी वर्कर से मारपीट, तीन लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले माह का राशन न मिलने पर परिजनों को बुलाकर आरोपी ने किया था हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हाफिजगंज। आंगनबाड़ी वर्कर व दो अन्य सहायिकाओं से मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना हाफिजगंज के गांव बमनपुरी निवासी प्रतिभा देवी पत्नी लेखराज ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा कि वह गांव खाईखेडा आंगनबाड़ी केंद्र पर वर्कर हैं। शनिवार को सेंटर पर वह राशन वितरण कर रही थीं। तभी गांव की सीमा देवी आ गई, जिन्हें राशन दे दिया लेकिन पिछले माह का राशन मांगने लगी। इस पर पिछले माह रजिस्टर में गैर-हाजिरी लगने की सूचना दी गई।
विज्ञापन

इसी बात पर सीमा देवी हंगामा करने लगी। परिजनों को बुलाकर गाली-गलौज की। रजिस्टर छीनने से मना करने पर उक्त लोगों ने उनको व अन्य सहायिकाओं को लात-घूंसों से पीटा। इसमें सोमवती को गंभीर चोट लगने पर उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अब पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सीमा,अब्दुल सईद व तेजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें