फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंवला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अनेक पाल सिंह

Thu, 16 Apr 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। आंवला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव बुधवार को हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर अनेक पाल सिंह और महासचिव पद पर अवनीश तिवारी एडवोकेट ने जीत दर्ज की। परिणाम की घोषणा के बाद विजेताओं का स्वागत फूलमालाएं पहनाकर और ढोल-नगांड़े बजाकर किया गया। कुल 293 मतदाताओं में से 289 ने मतदान किया। अध्यक्ष अनेक पाल सिंह को 137 और उनके प्रतिद्वंद्वी अगर पाल सिंह को 73 मत मिले। महासचिव पद पर अवनीश तिवारी ने 125 वोट पाकर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी गजेंद्र पाल सिंह को 104 और नेम सिंह राणा को 57 मत मिले। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश शर्मा ने 181 वोट पाकर जीत दर्ज की। प्रतिद्वंद्वी रामदुलार को 105 वोट मिले। संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर राधाकृष्ण ने 177 वोट प्राप्त करके जीत हासिल की। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर 169 वोट पाने वाले पंकज शर्मा विजयी हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रोमांचक मुकाबले के बीच पदम सिंह ने 147 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी अनीसुररहमान खान को सात मतों से पराजित किया। परिणामों की घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी सुदेश कुमार शर्मा व कृष्ण पाल कश्यप ने सभी वकीलों के सहयोग के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें