बरेली में हाफिजगंज के गांव हरहरपुर मटकली में अराजकतत्वों ने हजरत सैयद बाबा मीराढाल वाले की मजार क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह जब लोगों ने मजार टूटी देखी तो वहां सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही थाने से बड़ी तादात में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर किसी तरह शांत कराया। अब पुलिस मजार की मरम्मत करा रही है।