बरेली। रेलवे ने 04014-13 आनंद विहार-लोकहा बाजार विशेष गाड़ी को अप-डाउन छह-छह फेरों के लिए विस्तार दिया है। प्रतिदिन चलने वाली यह गाड़ी अब 10 से 15 मार्च तक आनंद विहार से और 11 से 16 मार्च तक लोकहा बाजार से चलेगी। ट्रेन नंबर 04014 आनंद विहार से रोजाना तड़के 3:40 बजे चलने के बाद सुबह 8:42 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 8:15 बजे लोकहा बाजार पहुंचेगी। गाड़ी नंबर 04013 लोकहा बाजार से सुबह 9:30 बजे चलने के बाद दूसरे दिन सुबह 10:20 बजे बरेली आएगी और 3:45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।