मीरगंज। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगरिया सादात रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन नंबर 14603 के इंजन की चपेट में आकर एक ग्रामीण की कटकर दोपहर साढ़े तीन बजे मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त 72 वर्षीय मृतक राकेश अग्रवाल निवासी साहूकारा थाना किला के रूप में की है। बताते हैं कि राकेश अग्रवाल शनिवार सुबह अपने घर से मिलक रामपुर जाने को निकले थे, लेकिन ट्रेन की चपेट में आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। संवाद