भोजीपुरा। बहन को दवा दिलाने जा रहे युवक की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। इससे मां की गोद से छिटककर गिरे दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव इटौआ केदारनाथ निवासी प्रेमशंकर अपनी विवाहित बहन सुनीता को सोमवार को बरेली शहर के एक निजी अस्पताल में बाइक से दवा दिलाने ले जा रहे थे। सुबह 11 बजे भोजीपुरा ओवरब्रिज पर तेजी से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठीं प्रेमशंकर की बहन सुनीता की गोद से उसका दो वर्षीय पुत्र सुमित छिटककर सड़क पर जा गिरा। सुनीता और प्रेमशंकर भी घायल हो गए। दोनों मासूम को मेडिकल काॅलेज ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। उधर, घटना के बाद चालक कार को छोड़कर भाग गया। महिला के भाई प्रेमशंकर ने घटना की तहरीर भोजीपुरा पुलिस को दी है। संवाद