फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अमेठी के युवक ने सुशासन एक्सप्रेस से नदी में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फरीदाबाद से सुशासन एक्सप्रेस से लखनऊ जाते वक्त अमेठी निवासी मंदबुद्धि युवक यहां नकटिया नदी के किनारे कूद गया। इससे उसकी मौत हो गई। कैंट पुलिस ने आधार कार्ड से शव की पहचान कर परिजनों को बुलाया। पोस्टमार्टम के बाद वे शव को साथ ले गए।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह कैंट रेलवे स्टेशन मास्टर ने कैंट थाना प्रभारी बलवीर सिंह को सूचना दी कि नकटिया नदी किनारे एक युवक का शव पड़ा है। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हंसराज (30) निवासी आशापुर गढ़ी, थाना मोहनगंज, अमेठी के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर बरेली पहुंचे हंसराज के परिजनों ने बताया कि वह मंदबुद्धि था। वह 20 जून को फरीदाबाद से लखनऊ जाने के लिए सुशासन एक्सप्रेस में बैठा था। शायद चलती ट्रेन से कूद गया। कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें