फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘के फॉर किशोर नाइट’ 28 को 

Sat, 24 Feb 2018 09:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
किशोर कुमार
विज्ञापन

 अमर उजाला आप के लिए ‘के फॉर किशोर नाइट’ का आयोजन कर रहा है। इसमें गानों के साथ मनोरंजन के लिए और भी बहुत कुछ होगा। श्री राघव फॉम में आपके लिए ये बेहद खूबसूरत शाम ‘के फॉर किशोर नाइट’ के नाम से सजाई जा रही है। इसमें आपको मिलेगी ढेर सारी मस्ती और मनोरंजन करने का मौका। इसमें महान पार्श्व गायक स्वर्गीय किशोर कुमार के सुरीले और मस्ती भरे गीत गाने का सुनहरा अवसर भी मिलेगा। इसके अलावा ढेर सारे फन और मस्ती के कार्यक्रम होंगे, जो इस शाम को और भी रंगीन बना देंगे। गाने के साथ खेल भी होंगे। इसमें स्पून रेस, म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी और होली मिलन का आयोजन होगा। जो भी इस रंगीन शाम में स्वर्गीय किशोर कुमार के गीत गाएगा उसे शील्ड से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम से संबंधी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8533025770 पर संपर्क कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक श्री राघव फॉम, कैनविज ग्रुप और हॉरीजोन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें