फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सद्भावना पुलाव से होगा अमर उजाला दिवाली कार्निवल का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला दिवाली कार्निवल का आगाज जल्द होने वाला है। शहर में सौहार्द की कामना के साथ सहभोज के लिए सद्भावना पुलाव तैयार करके इसकी शुरुआत होगी। सद्भाव के इस आयोजन में दो मुट्ठी चावल देकर आप भी सहभागी बन सकते हैं। इसके लिए जल्द ही शहर में सद्भावना रथ निकलेगा, जिसके माध्यम से चावल एकत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सद्भावना पुलाव तैयार करने के लिए एक लाख मुट्ठी चावल लेने का लक्ष्य रखा गया है। शहर में निकलने वाला रथ स्कूलों, कॉलेजों, नगर के वार्डों, सामाजिक संंगठनों, धार्मिक स्थलों व फैक्टरियों तक जाएगा। यहां से चावल एकत्र करने के बाद सद्भावना पुलाव तैयार किया जाएगा। इसे शहर के प्रमुख स्थानों पर वितरित किया जाना है। सद्भावना पुलाव का उद्देश्य शहर में आपसी भाईचारा व मेलजोल बढ़ाना है। अमर उजाला की ओर से यह सद्भावना रथ वर्ष 2014 में भी शहरभर में निकाला गया था, जिसमें शहरवासियों ने उत्साह के साथ योगदान किया था। इस बार यह आयोजन एक बार फिर होने जा रहा है। इसके साथ ही दिवाली कार्निवल का भी धमाल होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें