फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एलायंस बिल्डर्स पर जब्तीकरण की कार्रवाई जारी, अब व्यावसायिक भवन और गार्डन की कुर्की

Tue, 02 May 2023 05:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एलायंस बिल्डर्स के अग्रांते कार्यालय, व्यावसायिक भवन और गार्डन की कुर्की की गई। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मुनादी कराकर जब्तीकरण की कार्रवाई की। 
विज्ञापन
मुनादी कराकर जब्त की गई संपत्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एलायंस बिल्डर्स के निदेशकों की अवैध संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को महानगर में बने एलायंस बिल्डर्स के अग्रांते कार्यालय, व्यावसायिक भवन और गार्डन की कुर्की की गई। कार्रवाई के दौरान कैंट थाना प्रभारी, इज्जतनगर थाना प्रभारी समेत बारादरी थाने का फोर्स यहां मौजूद रहा। पुलिस ने ढोल बजवाकर मुनादी कराई। इंस्पेक्टर कैंट बलवीर सिंह बग्गा ने माइक पर डीएम का आदेश पढ़कर सुनाया। उन्होंने बताया कि इस संपत्ति को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

सोमवार को भी हुई थी कार्रवाई 

इससे पूर्व सोमवार को भूमाफिया गिरोह के सरगना रमनदीप सिंह, अमनदीप सिंह के रेजिडेंसी गार्डन स्थित 20 करोड़ के दफ्तर को सोमवार शाम पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने जब्त कर लिया। एसपी सिटी राहुल भाटी, एएसपी विक्रम दहिया, एसडीएम सदर प्रत्यूष पांडेय, सीओ सिटी श्वेता यादव आसपास के कई थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे थे। ढोल-नगाड़ा और लाउडस्पीकर के साथ अधिकारियों ने संपत्ति से जुड़ी मुनादी कराई। इसके बाद पुलिस ने ऑफिस में ताला जड़ दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन

डीएम ने जारी किया था आदेश

डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने शनिवार रात भूमाफिया गिरोह के सरगना रमनदीप सिंह, उसके भाई अमनदीप सिंह, गुर्गे हनी कुमार भाटिया, साथी अरविंद सिंह, युवराज सिंह और सतवीर सिंह की 89.44 से ज्यादा की संपत्ति धारा 14 (ए) के तहत जब्त करने का आदेश जारी किया था। एसडीएम सदर को संपत्ति का प्रशासक नियुक्त किया था। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि प्रथम चरण में 35 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की गई थी। अब 89.44 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की गई है। सोमवार को एलायंस बिल्डर्स के ऑफिस को जब्त किया गया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें