फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 80.20 लाख रुपये में नीलाम हुई एलन क्लब सब्जी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एलन सब्जी मंडी बृहस्पतिवार को तीसरी बार 80.20 लाख रुपये में नीलाम हुई। पिछली बार (80 लाख रुपये) के सापेक्ष अबकी बार 20 हजार रुपये अधिक राजस्व मिला है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से दो बार पहले भी सब्जी मंडी की नीलामी के लिए बोली लगवाई गई थी, लेकिन ठेकेदार बीते साल के राजस्व को नहीं छू सके थे। इसलिए तीसरी बार बोली लगवाई गई। तीसरी बार में सिर्फ एक ही ठेकेदार आया। उसे ही पिछले साल से 20 हजार रुपये बढ़ाकर ठेका दिया गया। एलन क्लब सब्जी मंडी में 205 फड़ अधिकृत हैं। प्रत्येक फड़ से तहबजारी वसूली जाती है। उप नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी और उप सभापति सर्वेश रस्तोगी, पार्षद सलीम पटवारी की मौजूदगी में ठेका दिया गया। उप सभापति ने बताया कि शहर की जो मंडिया रह गई हैं, उनके लिए बाद में बोली आयोजित की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें