फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCS पत्नी का कथित ऑडियो वायरल: सफाईकर्मी पति से बोलीं- चाहे नौकरी चली जाए... नहीं रहूंगी तुम्हारे साथ

Fri, 30 Jun 2023 07:42 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

महिला पीसीएस अधिकारी और उनके सफाई कर्मचारी पति का कथित ऑडियो वायरल हो गया है। पति ने पत्नी पर अवैध संबंध रखने और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में तैनात महिला पीसीएस अधिकारी और उनके सफाई कर्मचारी पति का कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। अधिकारी ने कुछ दिन पहले अपने सफाई कर्मचारी पति पर प्रयागराज में मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं महिला अधिकारी के पति ने उन पर अवैध संबंध रखने और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए व्हाट्सएप चैट वायरल की थी।

विज्ञापन
Trending Videos

अधिकारी पत्नी और पति का कथित ऑडियो आया सामने
अधिकारी और उनके पति के बीच हुई बातचीत के कथित ऑडियो में अधिकारी अपने पति के साथ रहने से साफ इन्कार कर रही हैं। वह कह रही हैं कि चाहे नौकरी चली जाए, लेकिन तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी। वहीं उनका पति किसी शख्स को लेकर नाराजगी जता रहा है। पति कह रहा है कि तुमने उसका नंबर एसीएम के नाम से सेव कर रखा है। रात को 12 बजे फोन करने का क्या मतलब है। जब मैंने फोन उठाया तो वह बोला क्यों नहीं।

महिला अधिकारी की पति पर अभद्र टिप्पणी 
दंपती के झगड़े का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें महिला अधिकारी पति पर अभद्र टिप्पणी करती नजर आ रही है। वीडियो में महिला अधिकारी खुद को खानदानी और जमींदार बता रही है। पति और उनके परिजनों पर टिप्पणी कर रही है। इस मामले में अधिकारी के पति की ओर से सार्वजनिक किए गए डायरी के पन्नों को पूर्व नौकरशाह अमिताभ ठाकुर वसूली लिस्ट बताकर शिकायत कर चुके है।
विज्ञापन

महिला आयोग की तर्ज पर बने पुरुष आयोग
इधर, महिला अधिकारी और सफाई कर्मचारी पति के बीच विवाद के बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर मीम्स बन रहे हैं। लोग सूर्यवंशम फिल्म में अमिताभ बच्चन के किरदार हीरा ठाकुर से जोड़कर कमेंट कर रहे हैं। भोजपुरी गाने से जोड़कर भी मीम्स बनाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर महिलाओं को पढ़ाने को लेकर भी बहस छिड़ी हुई है। वहीं कुछ लोगों ने महिला आयोग की तर्ज पर पुरुष आयोग बनाने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें