मीरगंज। ग्राम पंचायत पहुंचा खुर्द की निवासी अंशू पत्नी सुरेंद्र प्रताप ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर हुई नियुक्ति को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने सभी दस्तावेजों के साथ पिछले वर्ष पांच अप्रैल को आवेदन किया था। वह स्नातक एवं अंत्योदय कार्डधारक हैं, लेकिन किसी और का हुआ, जो आर्थिक रूप से संपन्न हैं। वह पहले से ही ग्राम पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित हैं। अंशू ने चयन में अनियमतताओं का आरोप लगाकर जांच की मांग की है। संवाद