फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: केसर चीनी मिल की जमीन नीलामी में धांधली का आरोप, रद्द करने की मांग

Tue, 02 Jun 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बलजिंदर सिंह मान ने केसर चीनी मिल की जमीन नीलामी में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कीमती जमीन सत्ताधारी लोगों को कौड़ियों के भाव बेची गई है। मान ने डीएम और आयुक्त से नीलामी रद्द कर दोबारा खुले मंच से कराने की मांग की है। मान के अनुसार, मुड़िया मुकर्रमपुर की यह जमीन की कीमत 100 करोड़ रुपये है। आरोप है कि इसे सत्ताधारी लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए 28 करोड़ पांच लाख रुपये में नीलाम किया गया। नीलामी के दौरान तहसील का गेट बंद कर दिया गया था। बाहरी बोलीदाताओं को अंदर नहीं आने दिया गया और केवल पांच लोगों ने हिस्सा लिया। मान ने प्रशासन और चीनी मिल अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया। गन्ना समिति के पूर्व निदेशक चौधरी विनोद सिंह ने गन्ना मंत्री को पत्र भेजकर नीलामी रद्द करने की मांग की है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से बात की है। सपा जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने भी नीलामी को किसानों के साथ धोखा बताया। एसडीएम इशिता किशोर ने नीलामी को खुले मंच से और पारदर्शी बताया है। साथ ही कहा कि प्राप्त राशि से किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें