मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव की दो पक्षों की महिलाओं ने मारपीट एवं अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाकर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक पक्ष की महिला ने बताया कि गांव के तीन लोग दबंगई के बल पर 24 मई की सुबह ट्रैक्टर से उनका खेत जोत रहे थे। जानकारी होने पर वह अपने भतीजा के साथ पहुंचकर इसका विरोध किया। तभी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए कपड़े फाड़ कर अश्लील हरकतें कीं और उनके भतीजे को पीटकर घायल कर दिया। वहीं, दूसरी पक्ष की पीड़िता ने बताया कि वह 24 मई को अपने घर में थी। तभी गांव के चार लोग उनके घर में घुस आए। उसे पीटकर कपड़े फाड़ डाले। उनके पति को भी पीटा गया। पुलिस ने पहले मामले में तीन और दूसरे मामले में चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद