फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिसकर्मियों से भिड़ीं महिलाएं, घरों में तोड़फोड़ का लगाया आरोप

Sat, 28 Sep 2024 04:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। केलाडांडी गांव के दूसरे समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि खुराफाती दूसरे मोहल्ले के रहने वाले हैं। इस पर पुलिस आरोपियों की तलाश करते हुए उनके घरों में घुस गई। घरों में मौजूद महिलाएं पुलिसकर्मियों से भिड़ गईं। आरोप लगाया कि पुलिस घरों में घुसकर दरवाजे और घरेलू सामान को तोड़ रही है। यदि उनके लोगों ने गुनाह किया है तो उन्हें पकड़ें। दरवाजे और बर्तन न तोड़ें। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पीएसी भी लगा दी गई है। विवाद के बाद एडीएम प्रशासन दिनेश, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने गांव में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

गांव में अल्पसंख्यक समुदाय के एक भवन में मदरसा संचालित किया जा रहा था। एक पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि रंग-रोगन करके मदरसे को धर्मस्थल का रूप दिया जा रहा है। दो माह पहले ग्रामीणों ने विरोध किया तो तत्कालीन एसडीएम मल्लिका नैन ने यहां निर्माण रुकवाकर ताले डलवा दिए थे। साथ ही दो होमगार्ड जवानों को सुरक्षा के लिहाज से तैनात कर दिया था। शुक्रवार को दूसरे समुदाय के लोग नमाज अदा करने गांव से बाहर गए तो खुराफातियों को मौका मिल गया और उपद्रव कर डाला।
विवादित स्थल पर सुरक्षा के बावजूद तोड़फोड़ कर लोगों ने कानून हाथ में लिया है। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विधायक ने भी लोगों को समझाया है। मौके पर यथास्थिति बरकरार है। गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस व पीएसी को तैनात कर दिया गया है। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें