फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिम पोर्ट कर दो लाख रुपये निकालने का आरोप, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। मोबाइल नंबर पोर्ट कराकर खाते व क्रेडिट कार्ड से दो लाख रुपये निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मोहल्ला ताड़गंज निवासी राजेश कुमार ने कहा है कि रामनगर रोड पर एक बैंक के सामने उनका जन सुविधा केंद्र है। दस अक्तूबर को दोपहर तीन बजे दो लोग केंद्र पर आए। उनके पेटीएम पर दस हजार रुपये भेजकर नकदी मांगने लगे। पेटीएम पर रकम होल्ड पर आने के कारण राजेश ने नकदी देने से मना कर दिया। तभी दोनो आरोपियों का तीसरा साथी वहां आ गया। पेटीएम ठीक करने के लिए राजेश का मोबाइल फोन ले लिया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने उनके मोबाइल नंबर का पोर्टिंग कोड ले लिया और ई-मेल आईडी भी ले ली। मोबाइल नंबर को दूसरी कंपनी के सिम में पोर्ट कराकर आरोपियों ने उनके खाते व क्रेडिट कार्ड से कई बार में दो लाख से ज्यादा की नकदी निकाल ली। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें