आंवला। घर में सो रही बेटी को तमंचे के बल पर उठाकर ले जाने के मामले में मां की ओर से आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला का आरोप है कि 23 दिसबंर आधी रात को आरोपी उसके घर में घुस आए। आरोपी के हाथों में असलहे थे। महिला का आरोप है कि आरोपी तमंचे के बल पर उसकी बेटी को ले गए। महिला रात में ही ग्राम प्रधान के घर पहुंची और सारी घटना बतायी। प्रधान ने आरोपियों को बुलाया और युवती को वापस देने को कहा, तो पता चला कि आरोपी बेटी को लेकर बिसौली जिला बदायूं चले गए है। आरोपियों ने अगले दिन युवती को लौटाने से इन्कार कर दिया। संवाद