बरेली। मत्स्य विभाग से रिटायर्ड एक कर्मचारी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर विभाग में तबादलों में की जा रही धांधलेबाजी की शिकायत की है। सेवानिवृत कर्मचारी कर्मचारी सुधीर मैसी का कहना है कि निदेशक मत्स्य के कार्यालय में लंबे अर्से से स्थानांतरण में खेल चल रहा है। कोई कर्मचारी 37 तो कोई 32 व 24 वर्ष से जमा है। 2023-24 में चार कर्मचारी स्थानांतरित किए गए थे, लेकिन इनमें तीन कर्मचारियों को रोक लिया गया। दोबारा 30 जून तक तबादले की तारीख तय थी इसमें भी इनका तबादला नहीं किया गया। सेवानिवृत कर्मचारी ने इस पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद