फरीदपुर। बदायूं जिले की युवती ने फरीदपुर के देवरनिया गांव निवासी रिश्तेदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने फरीदपुर थाने में बताया कि आरोपी रिश्तेदार ने मार्च में अपने घर बुलाकर कई दिन दुष्कर्म किया। इसकी वीडियो बना ली। शिकायत करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दी। धमकी देकर अवैध कार्य भी कराए। ढाई लाख रुपये की कीमत के आभूषण भी हड़प लिए। आरोपी धमकाकर हिमाचल प्रदेश भी ले गया। वहां मोबाइल फोन और रुपये छीन लिए। युवती बमुश्किल वहां से लौटी, फिर तहरीर दी है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।