फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोशाला को एनजीओ को देने का दबाव बनाने का आरोप, शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। अधकटा नजराना गांव में खुली गोशाला को अब अधिकारी ग्राम प्रधान पर छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान ग्रामीणों के साथ बीडीओ कार्यालय में पहुंचकर बीडीओ को मामले से अवगत कराया है। विकासखंड के अधकटा नजराना गांव में गोशाला का संचालन ग्राम समिति के ग्राम प्रधान पूजा गंगवार और ग्राम पंचायत अधिकारी भगवत सरन गंगवार कर रहे हैं। यह गोशाला कुछ समय पहले गांव के ही एक भाजपा नेता रामपाल गंगवार इसका संचालन कर रहे थे, लेकिन डीएम के निरीक्षण में यहां खामी मिली। इसके बाद इसकी जिम्मेदारी ग्राम समिति अधकटा को सौंप दी गई। बृहस्पतिवार को एक विभागीय अधिकारी ने ग्राम प्रधान को फोन कर गोशाला को छोड़ एनजीओ के सुपुर्द करने के लिए कहा। बीडीओ महेशचन्द्र शाक्य ने बताया कि अधिकारियों का आदेश का पालन कराया जाएगा। ग्राम प्रधान से बात होने के बाद ही कार्यवाही की जाएगी। इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी ने लिखकर दे दिया है। गोशाला का संचालन एनजीओ से कराने का प्रावधान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें