बरेली। किला के मलूकपुर निवासी इम्तियाज कुरैशी ने एसएसपी को पत्र देकर अपने पूर्व दुकान मालिक पर रुपये न देने का आरोप लगाया है। इम्तियाज ने बताया है कि उन्होंने किराये की दुकान में ढाबा खोला था। इसके लिए 4.81 लाख रुपये सुरक्षा धनराशि (पगड़ी) के रूप में दुकान मालिक को दिए। हर महीने नियम से किराया देते रहे। फिर मालिक से विवाद के बाद दोनों पक्ष कोर्ट चले गए। बाद में कुछ संभ्रांत लोगों ने उनका समझौता करवा दिया। तब दुकान मालिक ने कुछ रुपये लौटा दिए। समझौता पत्र के बाद भी दो लाख छह हजार रुपये नहीं दे रहा है। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।