भमोरा। दुकानदार व उनके साथियों के साथ दुकान आए कुछ लोगों ने मारपीट किया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
देवचरा निवासी भाजपा नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष विजेंद्र खन्ना उर्फ करौडी के बेटे विवेक खन्ना की देवचरा में बाइक रिपेयरिंग व पार्ट्स बेचने की दुकान है। बुधवार सुबह दुकान खोलने के बाद काम कर रहे थे कि इसी बीच पांच से छह बाइक से 10 से 12 लोग आए। वह व उनके साथ दुकान पर काम करने वाले लड़कों के साथ मारपीट करने लगे। दुकान के गल्ले में रखे पांच हजार रुपये निकाल ले गए, जब तक आसपास के लोग आए, तब तक आरोपी फरार हो गए। घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई है। संवाद