फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डीजे प्रतिस्पर्धा हारने पर कांवड़ियों से मारपीट का आरोप

Wed, 26 Aug 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
ऑटो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई रोडवेज बस, 50 यात्री बाल-बाल बचे। फोटो स्रोत पुलिस
विज्ञापन
फरीदपुर। डीजे प्रतिस्पर्धा में हारने पर कांवड़ियों से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तहरीर दी गई है। करपिया गांव के महावीर सागर, रजनीश कुमार, सुनील और आशीष ने पुलिस को बताया कि वे लोग कछला से गंगाजल लेने के लिए 23 अगस्त की शाम को रवाना हुए थे। आरोप है कि 24 अगस्त को लौटने के दौरान रास्ते में भंडारा लगाए कुछ लोगों ने उनको रोक लिया। उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए डीजे की जबरन प्रतिस्पर्धा करने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर आरोपियों ने भी नहीं माने और बाद में प्रतिस्पर्धा हार गए। इससे बौखलाए आरोपियों और उनके डीजे संचालक ने लोहे की रॉड से मारपीट की। शोर सुनकर लोग जुटे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को फटकारा गया। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें