फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रीजन की सभी ईटीएम जमा, 20 हजार से ज्यादा यूजर्स का डाटा भी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिवहन निगम के सर्वर पर साइबर हमले के बाद बरेली रीजन में रोडवेज के पास कोई डाटा नहीं बचा है। विभागीय डाटा के साथ ही हैकरों ने 20 हजार से ज्यादा यात्रियों का डाटा भी चुरा लिया है। यह वे यूजर्स हैं जो परिवहन निगम की एसी बसों में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा का लाभ उठाते थे। निगम ने रीजन की सभी छह सौ ईटीएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन) भी जमा करा ली हैं। बसों का संचालन फिलहाल मैनुअल टिकट पर ही किया जा रहा है।
विज्ञापन

बरेली रीजन में रोडवेज के पास शताब्दी और जनरथ श्रेणी की 52 बसें हैं। महीने में औसतन 32 हजार यात्री एडवांस टिकट बुक कराने के बाद इन बसों में यात्रा करते हैं। ऑनलाइन टिकट बुक कराने के लिए यूजर्स को अपनी आईडी बनानी होती है। इसमें यात्री को अपना नाम-पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी दर्ज करनी होती है। वेबसाइट हैक होने के बाद बरेली रीजन के करीब 20 हजार यूजर्स का डाटा भी हैकर्स के पास पहुंच गया है।
निरस्तीकरण और रिफंड फंसा
एडवांस बुकिंग कराने वाले यात्रियों का डाटा हैकर्स के पास जाने से अब उनका निरस्तीकरण और रिफंड भी फंस गया है। साइट हैक होने के बाद अब ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह से ठप हैं।
विज्ञापन

मुख्यालय भेजने के लिए जुटाया जा रहा रूटों का डाटा
अब मुख्यालय स्तर पर नई वेबसाइट बनाई जा रही है। नए डाटा के लिए रीजन स्तर से सूचनाएं जुटाई जा रही हैं। दरअसल, सर्वर में सभी रूट, उनकी दूरी और किराया भी फीड रहता है। ईटीएम भी सर्वर से जुड़ी होती हैं। एक क्लिक में ही ईटीएम से टिकट निकल आता है। नया डाटा फीड करने की कवायद के बीच मुख्यालय ने सभी रूटों के स्टॉपेज, दूरी और किराये की जानकारी मांगी है।
वर्जन
मुख्यालय के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। रीजन में ईटीएम को जमा करा लिया गया है। विभागीय और यात्रियों का पूरा डाटा क्रैश हो गया है। - दीपक चौधरी, आरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें