फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी एजेंसियां मिलकर करेंगी काम

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजी ने आरपीएफ, अभिसूचना और रेलवे अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

बरेली। ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी एजेंसियां मिलकर काम करेंगी। बुधवार को उच्च स्तरीय बैठक में एडीजी रमित शर्मा ने यह निर्देश दिए।बैठक में जोन के सभी एसएसपी और अभिसूचना इकाइयों के अधिकारियाें समेत आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के अधिकारी शामिल हुए।
एडीजी ने निर्देश दिए कि स्थानीय पुलिस लगातार जीआरपी और आरपीएफ के संपर्क में रहे। अभिसूचना इकाइयां ज्यादा से ज्यादा सूचनाएं जुटाकर पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के साथ समन्यवय से काम करेंगी। सुरक्षा के लिए पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियां पाक्षिक और मासिक बैठक करती रहेंगी। ऑनलाइन बैठक में डीआरएम मुरादाबाद आरके सिंह, एडीआरएम इज्जतनगर राजीव अग्रवाल, एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला, आरपीएफ कमांडेंट प्रशांत वर्मा, पवन कुमार श्रीवास्तव, शनमुगा एस समेत बरेली व मुरादाबाद रेंज के सभी एसएसपी शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें