फोटो...
अलका सिंह ने जनता को बताईं सरकार की उपलब्धियां
बरेली। भाजपा नेता अलका सिंह ने शुक्रवार को बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान वह कुआंडांडा, कमुआ, भगवतीपुर, केसरपुर, सिंघाई, रंपुरा परेवा, सरकड़ा, सिसैया, चांड़पुर, बल्लिया, देवचरा, भमोरा, सिमरा बोरीपुर आदि गांवों में पहुंचीं। लोगों को बताया कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकारों ने आम जनता के हित में बहुत सारे काम किए हैं। उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, ऋण माफी, राशन वितरण समेत तमाम ऐसी योजनाएं हैं, जिनका आम जनता को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में हर ओर विकास हो रहा है। नई सड़कें, मेट्रो, अस्पताल समेत तमाम प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। ब्यूरो