फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिरौली की लाइन से अलीगंज को जोड़ा, बिजली संकट गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। बिजली निगम के अफसरों ने जब से सिरौली से सीधे अलीगंज को बिजली आपूर्ति शुरू कर दी है, तब से सिरौली क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। आए दिन कटौती से लोग परेशान हो गए हैं। अब लोगों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कस्बा से लेकर गांवों में रहने वाले लोगों ने बताया कि पिछले हफ्ते आई आंधी के बाद सिरौली क्षेत्र की आपूर्ति चरमरा गई है। इससे बिजली के साथ लोगों को भीषण पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। इधर, कुछ लोगों का कहना है कि अफसरों ने सिरौली की लाइन से अलीगंज की लाइन जुड़वा कर सिरौली में बिजली व्यवस्था को बिगाड़ दिया है।
इससे पूर्व अलीगंज में लोगों ने धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद अफसरों ने यह लाइन 10 दिन पहले जुड़वा दी। लोगों का कहना है कि इस संबंध में जेई से लेकर एसडीओ तक फोन नहीं उठाते। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें