फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वर्कशॉप में पहले होगी अल्कोहल जांच फिर मिलेगी चालक को ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रीजन के किसी भी डिपो में वर्कशॉप से बस निकलने के दौरान पहले चालक और परिचालक की अल्कोहल जांच की जाएगी। इसके बाद ही बस को रूट पर भेजा जाएगा। शनिवार को आरएम दीपक चौधरी ने रीजन के चारों डिपो के एआरएम को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। यह भी निर्देश दिए हैं कि बसों के संचालन के समय का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

होली के मद्देनजर रोडवेज ने कंट्रोल रूम बनाने के साथ संचालन और तकनीकी विभाग के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों की छुट्टियां पहले ही रद्द कर दी हैं। तीन से 10 मार्च तक चौबीस घंटे बसों का संचालन किया जाना है। कुछ चालकों की शराब के नशे में बस चलाने की शिकायतों के बीच शनिवार को सुरक्षा के मद्देनजर आरएम ने निर्देश जारी किए। चारो डिपो से वर्कशॉप में उपलब्ध अल्कोहल जांच मशीन के बारे में भी जानकारी मांगी है। विवादित चालक और परिचालकों को रूट पर न भेजने के भी आरएम ने निर्देश दिए हैं।

दो राजधानी एक्सप्रेस मिलीं, सोमवार को चार और बस मिलेंगी
बरेली। दिल्ली और लखनऊ के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध कराने को शनिवार को रीजन को दो राजधानी एक्सप्रेस बसें मिल गई हैं। इनमें रविवार को एक बस बदायूं और एक पीलीभीत भेजी जाएगी। सोमवार से बरेली और पीलीभीत में राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा शुरू हो जाएगी। राजधानी एक्सप्रेस बस का किराया करीब दस फीसदी ज्यादा है। यह बसें एसी नहीं हैं, लेकिन साधारण बसों के मुकाबले ज्यादा आरामदेह हैं। वहीं दूसरी ओर सोमवार को चार साधारण बसें बरेली रीजन को मिल जाएगी। रविवार को यहां से कर्मचारी बसें लेने लखनऊ रवाना हो जाएंगे। होली पर चार नई बसें मिलने के बाद कुछ सहूलियत होगी। संवाद
विज्ञापन

-
आरएम के निरीक्षण के बाद बदली गईं टोटियां
बरेली। सेटेलाइट बस स्टैंड पर यात्रियों को पेयजल मुहैया कराने के लिए शनिवार को यहां लगे प्याऊ की टोटियों को बदलने के साथ सभी पंखे चालू करा दिए गए। शुक्रवार को आरएम दीपक चौधरी ने बस स्टैंड का निरीक्षण का स्टेशन इंचार्ज अम्बरीश सक्सेना को जरूरी दिशा निर्देश दिए थे। इसके बाद शनिवार को स्टेशन इंचार्ज ने साफ-सफाई कराने के साथ प्याऊ की टोटियों को भी बदलवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें