फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आलमपुर जाफराबाद के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Sun, 11 Feb 2024 03:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉकस्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एथलेटिक्स संवर्ग की विभिन्न खेलों में दौड़, कबड़्डी, गोला फेंक, चक्का फेंक, बैडमिंटन, ऊंची कूद, लंबी कूद समेत अन्य प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिता में आलमपुर जाफराबाद की टीम विजेता और शेरगढ़ की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीएसए संजय सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एडी बेसिक विनय कुमार, बीईओ अवनीश कुमार, मनोज कुमार, दिलीप कुमार समेत अन्य खंड शिक्षा अधिकारी, एआरपी, एसआरजी, शिक्षकों समेत सभी सदस्य मौजूद रहे।
परिणाम-
बालक वर्ग-
600 मीटर रेस में आलमपुर जाफराबाद के खिलाड़ी नितेश ने पहला स्थान हासिल किया। मीरगंज के संतोष दूसरे और फरीदपुर के अवनीश तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर रेस में मीरगंज के संतोष ने पहला स्थान हासिल किया। फरीदपुर के अवनीश दूसरे और नवाबगंज के प्रदीप यादव तीसरे स्थान पर रहे। प्राइमरी बालक वर्ग में 400 मीटर रेस में आलमपुर के अंकुल पहले स्थान पर रहे। मझगवा के लवकुश ने दूसरा स्थान हासिल किया। क्यारा के दक्ष तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर बिथरी से उवैश को पहला, मझगवां से लवकुश को दूसरा और आलमपुर जाफराबाद से सुशांत को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


बालिका वर्ग-
600 मीटर रेस में शेरगढ़ से झलक रानी पहले स्थान पर रहीं। मझगवा की पिंकी को दूसरा और मीरगंज की नीरज कुमारी को तीसरा स्थान मिला। 400 मीटर रेस में नवाबगंज की दिव्या भारती प्रथम, शेरगढ़ की निशा द्वितीय, भुता की विनीता तृतीय स्थान पर रही। प्राथमिक वर्ग में 400 मीटर में शेरगढ़ की निकिता पहले स्थान पर रहीं। मझगवां की नीरज को दूसरा और आलमपुर की वर्षा को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर में शेरगढ़ की निकिता ने बाजी मारी। आलमपुर की अंबिका दूसरे और मझगवां की नीरज तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में फरीदपुर की टीम को पहला और आलमपुर की टीम को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें