फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एकेटीयूः इस बार चार चरणों में काउंसिलिंग, सितंबर में नया सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) इस बार अपनी प्रवेश काउंसिलिंग प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव करेगा। अमूमन पांच चरणों में की जाने वाली काउंसिलिंग इस बार चार चरणों में ही आयोजित करने की तैयारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन 25 जुलाई से डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन व 30 जुलाई से प्रवेश के लिए च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए यूं तो 11 जून से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। किंतु इस बार भी धीरे-धीरे करके कॉलेजों की संबद्धता प्रक्रिया में फिर देरी हो रही है। इसकी वजह से अब तक विश्वविद्यालय प्रशासन प्रवेश काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम नहीं जारी कर सका है। जबकि बुधवार को बीटेक प्रवेश रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि थी।

खास यह कि इस बार बीटेक में प्रवेश के लिए अब तक 52030 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। जो पिछले साल से अपेक्षाकृत काफी ज्यादा है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन इसका कितना लाभ ज्यादा प्रवेश के रूप में ले पाएगा, यह साफ नहीं है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बीटेक में 52030 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया जबकि 48761 ने फीस भी जमा कर दी है। वहीं एमबीए-एमसीए में 2661 रजिस्ट्रेशन व 2402 ने फीस जमा की है। बीआर्क में 330 रजिस्ट्रेशन और 200 फीस जमा की है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार वह जल्द से जल्द संबद्धता प्रक्रिया को इस सप्ताह के अंत तक पूरा कर लेगा। इसके बाद सीट मैट्रिक्स एक सप्ताह में तैयार कर ली जाएगी। इस तरह वह 30 जुलाई से च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। विश्वविद्यालय प्रशासन प्रवेश प्रक्रिया में हो रही देरी को देखते हुए इस बार मुख्य काउंसिलिंग चार चरण में आयोजित करेगा। ताकि सितंबर में नए सत्र की कक्षाएं शुरू कर दी जाएं। वहीं सरकारी संस्थानों के लिए एक-दो चरण सीधे प्रवेश के होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें