बिशारतगंज। बिशारतगंज-रामगंगा रेलवे स्टेशन के बीच अखा गांव के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग बुधवार को सुबह आठ से शाम छह बजे तक रेलपथ मरम्मत के लिए बंद रहेगा। मरम्मत के दौरान यातायात पूर्णत: बंद रहेगा। इस दौरान ट्रैफिक बरेली-बदायूं मार्ग पर अखा मोड़ से गैनी, बिशारतगंज होते हुए अलीगंज होकर गुजरेगा।