फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अपने घर में धमाका होने के बाद नासिर ने ससुराल में बना ली थी फैक्टरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नाजिम और नासिर लंबे समय से सिरौली में आबादी के बीच पटाखे बनाने व भंडारण का काम कर रहे हैं। दस दिन पहले नासिर की छत पर पटाखे सुखाते वक्त धमाका हुआ। पुलिस ने मामूली रिपोर्ट लिखकर खानापूरी की और अग्निशमन विभाग ने भी कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद धंधेबाजों ने काला कारोबार ससुराल में शिफ्ट कर दिया था।
विज्ञापन

सिरौली के मोहल्ला कौवा टोला में आतिशबाज नासिर व नाजिम का घर है। बताते हैं कि नासिर के पास आतिशबाजी का लाइसेंस है, पर भंडारण का लाइसेंस नहीं है। 22 सितंबर को नासिर की छत पर आतिशबाजी सुखाते वक्त इसमें आग लग गई थी। धमाके से पूरा इलाका दहल गया था। मौके पर जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक पटाखे और उनका मलबा हटवा दिया गया था। घर की तीसरी मंजिल पर धमाके हुए थे। तब कस्बा चौकी प्रभारी की ओर से नासिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। फायर ब्रिगेड भी मौके पर गई थी पर आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। मामला रफादफा करने की तैयारी थी।
इस दौरान नासिर व नाजिम ने सेटिंग के दम पर धंधा बंद करने के बजाय शिफ्ट कर दिया। वह परिवार समेत ससुराल कल्याणपुर पहुंच गए और वहीं पटाखा बनाने व उसका भंडारण करने लगे। अगर समय रहते जिम्मेदारों ने कार्रवाई की होती तो यह हादसा टल जाता, लेकिन पुलिस से सेटिंग के जरिये आबादी के बीच भी काला धंधा चलता रहा और बड़ा हादसा हो गया। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें