फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पिता की मौत के बाद पुत्र ने भी तोड़ा दम, एक साथ उठीं अर्थियां तो रो पड़े लोग

विज्ञापन
बहेड़ी। शेखूपुर के डिल्ली सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन
बहेड़ी। बेटा पिता की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाया। रोते-रोते उसने भी तीन घंटे बाद दम तोड़ दिया, जब एक साथ पिता-पुत्र की अर्थियां उठीं तो शेखूपुर मोहल्ले के लोग रो पड़े। शुक्रवार को दोनों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

डिल्ली सिंह (56) का हृदय रोग का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात को उनका निधन हो गया। अस्पताल से शव घर लाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। छोटे पुत्र रामपाल का पिता से बेहद लगाव था। पिता का शव देखने के बाद वह बेहाल हो गया। परिजन रिश्तेदारों का इंतजार करते हुए अंतिम संस्कार के लिए भी व्यवस्था कर रहे थे कि अचानक रामपाल की भी तबीयत बिगड़ गई। देखते-देखते उसने भी प्राण त्याग दिए।
अंतिम संस्कार के लिए एक साथ दोनों पिता-पुत्रों की अर्थियां उठीं तो माहौल बहुत ही गमगीन हो गया। शेखूपुर के वाशिंदों की आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे। सभी का कहना था कि आज तक उनके मोहल्ले में इस तरह की घटना नहीं हुई। गमगीन माहौल के बीच दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, सांसद छत्रपाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्षा रश्मि जायसवाल, विधायक अताउर रहमान , राहुल गुप्ता, वीरेंद्र दीक्षित, संजीव मिश्रा, जाट महासभा के विनोद चौधरी आदि ने दुख प्रकट किया। संवाद

बहेड़ी। शेखूपुर के डिल्ली सिंह का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें