फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेम विवाह के बाद जोड़े ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। युवक के साथ प्रेम विवाह करने वाली दूसरे समुदाय की युवती के परिजन उसकी जान के दुश्मन बन गए हैं। युवती का आरोप है कि आए दिन परिजन उसको जान से मारने की धमकी देते हैं। दो दिन पहले युवती के बहनोई और भाई ने हमला कर दिया था, जिससे वह घायल हो गईं। युवती ने आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई एवं सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के एक गांव की दूसरे समुदाय की युवती ने परिचित युवक से प्रेम विवाह किया था। दंपती अब बरेली के एक मोहल्ला में किराये की मकान में रह रहे हैं। युवती का आरोप है कि उसके भाई और बहनोई उसके जान की दुश्मन बन गए हैं। आए दिन गाली देकर धमकी देते हैं। युवती का आरोप है कि 28 अप्रैल को अपने पति के साथ गांव में एक दुकानदार के पास जेवरात लेने गई थी। इसी बीच उसके बहनोई और भाई ने आकर उसे घेर लिया और मारपीट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें