फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोर्ट मैरिज के बाद युवती को बंधक बनाकर पीटने का आरोप

Tue, 09 Jun 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। दिल्ली में कोर्ट मैरिज करने के बाद नवाबगंज के गांव में घर लाकर युवती को बंधक बनाकर पीटने के आरोप में तहरीर दी गई है। गांव के व्यक्ति की बेटी ने इंस्पेक्टर अरुण कुमार को बताया कि उनके मकान के पास मैदान में पड़ोस के गांव का युवक खेलने आता था। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। युगल 17 मई 2026 को दिल्ली चला गया। वहां आर्य समाज मंदिर में शादी की, फिर कोर्ट मैरिज की। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। बाद में दंपती गांव आया। आरोप है कि युवक ने गांव के मकान में युवती को बंधक बना लिया। भागने की कोशिश की तो उसके परिजनों ने पीटा। किसी तरह वहां से निकलकर परिजनों को आपबीती बताई और थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें