बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन व डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) के आठ पाठ्यक्रमों में प्रवेश जल्द शुरू हो सकते हैं। इस समय पेमेंट गेटवे प्रक्रिया की तकनीकी खामियां सुलझाई जा रही हैं। ये समस्या सुलझते ही प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो सकते हैं। ओडीएल के तहत आठ पाठ्यक्रमों में स्नातक व परास्नातक के कई कोर्स शामिल हैं। प्रोफेशनल कोर्स में एमबीए मार्केटिंग को भी शामिल किया गया है।