फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एलएलबी में 31 अगस्त तक होंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से बरेली कॉलेज और केजीके कॉलेज मुरादाबाद के एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश की तिथि जारी की गई है। विद्यार्थी कॉलेज स्तर पर 31 अगस्त तक प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन

कुलसचिव संजीव कुमार के अनुसार एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए विवि ने प्रवेश परीक्षा कराई थी। सफल अभ्यर्थियों से कॉलेज की ओर से आवेदन प्राप्त कर प्रवेश परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर कटऑफ सूची तैयार की जाएगी। अभ्यर्थियों के मूल शैक्षणिक/आरक्षण संबंधी दस्तावेज परीक्षण के बाद निर्धारित सीटों पर 31 अगस्त तक प्रवेश कराया जाएगा।
कॉलेज की ओर से ऐसे प्रवेशित अभ्यर्थियों का विवरण विवि की ई-मेल (registrar.mjprugmail.com) पर तीन सितंबर तक और हार्डकॉपी (अभ्यर्थियों के प्रवेश परीक्षाफल के साथ) पांच सितंबर तक उपलब्ध कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें