फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डिस्टेंस एजुकेशन में प्रवेश के लिए तिथि बढ़ी

Sat, 10 Oct 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुविवि के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन की ओर से संचालित स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 11 अक्तूबर तक पंजीकरण कराया जा सकता है। कुलपति अनिल कुमार राय के अनुमोदन के बाद जारी अधिसूचना के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 (अगस्त-2026) में दाखिले के लिए अवधि बढ़ाई गई है। साथ ही, पाठ्यक्रम शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 12 अक्तूबर कर दिया गया है। पहले प्रवेश प्रक्रिया आठ अक्तूबर तक पूर्ण करनी थी। इच्छुक विद्यार्थियों को निर्धारित अंतिम तिथि तक समर्थ पोर्टल (https://mjprucdoeadm.samarth.edu.in](https://mjprucdoeadm.samarth.edu.in) के माध्यम से पंजीकरण और शुल्क जमा करना होगा। इससे संबंधित अन्य जानकारी विवि की वेबसाइट www.mjpru.ac.in/CDOEAbout.aspx पर प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें