बरेली। बकरीद और सावन के चौथे सोमवार पर शांति व्यवस्था के लिए डीएम ने आंवला और बहेड़ी में भी मजिस्ट्रेट लगा दिए हैं। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बहेड़ी में एडीएम वित्त मनोज कुमार पांडेय व एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय और आंवला में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी प्रेमचंद्र द्विवेदी व उप सेनानायक आठवीं बटालियन पीएसी कमलेश कुमार को तैनात किया गय है।