बरेली। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर बरेली ओलंपिक संघ, खेल जगत फाउंडेशन व क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से जनपदीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें सब जूनियर बालक वर्ग फ्लोर में आदित्य राजपूत, पैरलल बार में निकेत सिंह व पोमेल हॉर्स में राघव प्रथम रहे।
इसी तरह जूनियर वर्ग फ्लोर में शाहिद अली, अमन सागर, रोमन रिंग में सौम्या सिंह प्रथम रहीं। वहीं जूनियर बालिका फ्लोर में अर्पिता सक्सेना, बीम में दिव्यांशी शर्मा, सब जूनियर बालिका फ्लोर में आशीष सक्सेना प्रथम स्थान पर रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन आरएसओ जितेंद्र यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। मुख्य अतिथि वनमंत्री उप्र डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान रतन गुप्ता, डॉ. स्वतंत्र कुमार, सीएस अंकित अग्रवाल, अंकुर सक्सेना, राजीव श्रीवास्तव, सुमित सिंह, डॉ. आशीष गुप्ता मौजूद रहे। संवाद