फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आदिति ने प्रथम, गुनगुन व अनुष्का ने हासिल किया द्वितीय स्थान

Sun, 28 Sep 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत हिंदी विभाग की ओर से एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय हिंदी राष्ट्रीय एकता की भाषा रखा गया, जिस पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपने विचार व्यक्त किए। इस आयोजन में स्नातक (बीए) और स्नातकोत्तर (एमए) की लगभग 40 छात्राएं उपस्थित रहीं, इनमें से 11 छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी ओजस्वी वाणी से हिंदी के महत्व को रेखांकित किया। इसमें बीए प्रथम सेमेस्टर की आदिति शर्मा ने प्रथम, एमए प्रथम सेमेस्टर की गुनगुन और बीए तृतीय सेमेस्टर की अनुष्का गुप्ता ने द्वितीय और बीए तृतीय सेमेस्टर की हषिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंग्रेजी विभाग से डॉ. रुचि अग्रवाल और डॉ. अफरोज जहां ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान प्राचार्या प्रो. अनुपमा मेहरोत्रा, डॉ. प्रतिभा पांडे, डॉ. अनीता आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें