बरेली। कमिश्नर रणवीर प्रसाद और डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने बुधवार को बरेली-बदायूं रोड और कछला गंगाघाट जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कमिश्नर व डीआईजी चौपुला, रामगंगा, देवचरा, भमोरा बिनावर और बदायूं होते हुए कछला गंगाघाट गए। इस दौरान रास्ते में कांवड़ियों के ठहरने के स्थान और सुरक्षा प्वाइंट देखे। कई जगह कमी देखी तो सुधार के निर्देश दिए। कछला घाट पर बदायूं के पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।