फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री सारा अली खान का केदारनाथ मंदिर जाना हराम : उलमा

Fri, 30 Oct 2026 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर जाने के खिलाफ जुबानी फतवा जारी किया है। इस मामले में कई युवा उनसे सवाल पूछ रहे थे कि सारा अली का मुस्लिम होकर मंदिर जाना और पूजा करना कैसा है? इस पर मौलाना ने जवाब दिया है कि अभिनेत्री सारा या किसी भी मुसलमान का मंदिर में पूजा-पाठ या दर्शन करने जाना शरीयत की रोशनी में जायज नहीं है। अभिनेत्री का मंदिर में पूजा-पाठ करना शरीयत के मुताबिक नाजायज और हराम है। वह शरीयत की नजर में गुनहगार हैं। उनको तौबा करनी चाहिए और खुदा की बारगाह में माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें