बरेली। कुतुबखाना घंटाघर पर भीड़ के बीच माझे से जख्मी होकर एक बाज जमीन पर गिर कर तड़पने लगा। भीड़ जुटने पर पुलिस ने पीएफए के रीजनल अध्यक्ष सतीश यादव को सूचना दी। पीएफए की टीम ने बाज को आईवीआरआई ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। बाज के दोनों पैर मांझे से जख्मी थे। बाज को शेल्टर होम में भर्ती किया गया है।