फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एसीएमओ की टीम ने सील किया अवैध डीके अस्पताल

Fri, 28 Jun 2024 05:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। फतेहगंज पूर्वी की छात्रा के साथ गर्भपात के नाम पर हुई हैवानियत के बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई कर दी। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेने का जिक्र करते हुए एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने झोलाछाप के डीके हॉस्पिटल को सील कर दिया। संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए अंतिम वर्ष की छात्रा पांच माह की गर्भवती हुई तो घबराए प्रेमी ने फरीदपुर के डीके अस्पताल में झोलाछाप से गर्भपात करा दिया। इससे छात्रा की हालत बिगड़ गई। उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा के पिता ने असलियत छुपाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जब आईजी मौके पर पहुंचे तो हकीकत खुल गई। आईजी के निर्देश पर पुलिस ने बुधवार सुबह महिला सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इधर, सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम फरीदपुर पहुंच गई। एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार को अस्पताल बंद मिला। पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल सील कर दिया। टीम ने अस्पताल पर नोटिस चस्पा किया और डीके हॉस्पिटल एवं उसके संचालक पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए फरीदपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें