फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: बारिश से निघासन में झोपड़ी पर गिरा पेड़, मां की मौत, बेटा जख्मी

Sat, 08 Oct 2022 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, निघासन (लखीमपुर खीरी)

सार

इलाके के गांव बोझिया में शुक्रवार दोपहर एक विशालकाय पाकड़ का पेड़ अचानक झोपड़ी पर गिर गया।हादसे में शकुंतला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा निखिल गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के गांव बोझिया में शुक्रवार दोपहर एक विशालकाय पाकड़ का पेड़ अचानक झोंपड़ी पर गिर गया। हादसे में एक महिला शकुंतला की मौत हो गई, जबकि उसका छह साल का बेटा निखिल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने मृतका के परिवार को पांच लाख की सहायता देने की बात कही है।

विज्ञापन


ग्रामीण रामखेलावन गौतम की झोंपड़ी के सामने एक पुराना पाकड़ का पेड़ लगा था। शुक्रवार दोपहर बारिश के दौरान अचानक पेड़ झोपड़ी पर गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर रामखेलावन, उनकी पत्नी प्रेमपती, बहू शकुंतला पत्नी महेश और उसका पुत्र निखिल दब गए। चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह दबे हुए लोगों को बाहर निकाला।

हादसे में शकुंतला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा निखिल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। रामखेलावन और उसकी पत्नी प्रेमपती मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। सूचना पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह शाम करीब पांच बजे सीधे रमियाबेहड़ सीएचसी पर पहुंचे। उन्होंने निखिल को ओयल स्थित जिला अस्पताल रेफर कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें